चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की प्रभारी प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय के निर्देशन में करवा चौथ एवं पर्वों के पावन अवसर पर छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा आकर्षक, सुन्दर एवं कलात्मक मेहंदी की विभिन्न डिजाइनों का प्रदर्शन किया।
निर्णायक मड़ल में डाॅ0 शालिनी सिंह एवं श्रीमती शिप्रा छावड़ा द्वारा मेहंदी की सुन्दरता डिजाइन, कलात्मकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बेबी कौसर, द्वितीय स्थान पर उजंला, एवं तृतीय स्थान पर इल्मा रही।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 वंदना सिंह, डाॅ0 रमा अरोरा,डॉ0 दीपा चनियाल, असि0 प्रो0 डॉ0 गीता मेहरा, डाॅ0 रंजना, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, श्रीमती प्राची धौलाखंडी, डॉ0 ज्योति गोयल, डॉ0 ज्योति रावत आदि उपस्थित थे।
