November 1, 2026
IMG_COM_202611011131211270.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

जसपुर। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी सूबा सिंह ने धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश, आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा बुराई से अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से त्योहारों को आपसी सौहार्द, प्रेम और उल्लास के साथ मनाने की अपील की।आप नेता सूबा सिंह ने कहा कि धनतेरस पर सभी के जीवन में सुख-समृद्धि आए, दीपावली पर हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो, गोवर्धन पूजा सभी के जीवन में खुशहाली लाए तथा भाई दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम और विश्वास को और मजबूत करे।उन्होंने आम आदमी पार्टी की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। साथ ही उन्होंने लोगों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहते हुए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *