काशीपुर। ग्रामीण क्षेत्र की जनता जनार्दन को भी बेहतर और निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महापौर दीपक बाली दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने आज काशीपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत, चांदपुर में डी-बाली फाउंडेशन और संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित चौथे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों से भेंट कर उन्होंने अनुरोध किया कि शिविर में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक रूप से लाभ उठाएं। इस शिविर में विभिन्न रोगों के साथ-साथ मोतियाबिंद के रोगियों की भी जांच कर उनके निशुल्क उपचार की व्यवस्था है और दवाइयों के साथ-साथ चश्मे भी निशुल्क दिए जा रहे हैं।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण और आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा , वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा , ग्राम प्रधान चांदपुर तारावती , प्रधान प्रतिनिधि कमलेश कुमार , जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश कुमार , क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि कुमार पार्षद विजय कुमार बोबी जसवीर सिंह सैनी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर में दर्जनों स्त्री पुरुष ग्रामीण अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा कर दवाइयां प्राप्त कर रहे हैं।
