November 1, 2026
IMG-20261101-WA0015.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर । गत वर्ष की भांति इस बार भी नगर निगम प्रांगण में लगने जा रहे दीपावली स्वदेशी मेले का महापौर दीपक बाली द्वारा कल 2 नवंबर को 11:00 बजे उद्घाटन किया जाएगा। इस मेले में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जाएगी और स्वयं सहायता समूह की बहनों द्वारा निर्मित सामान आकर्षण का केंद्र रहेगें।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह दीपावली मेला जीजीआईसी के सामने पुरानी जेल परिसर में लगता था लेकिन वहां मल्टी पार्किंग का निर्माण शुरू होने से दीपावली मेले के आयोजन में दिक्कत आ रही थी और गरीब दुकानदार बहुत परेशान थे। महापौर दीपक बाली ने आगे बढ़कर गरीब दुकानदारों का दर्द समझा था और इस मेले का आयोजन पिछली बार से नगर निगम परिसर में शुरू करा दिया था ।उसी कड़ी में इस बार भी इस मेले का नगर निगम परिसर में आयोजन किया जा रहा है जो दो नवंबर से शुरू होकर दीपावली तक जारी रहेगा। नगर एवं क्षेत्र वासियों से अनुरोध किया गया है कि वह इस दीपावली स्वदेशी मेले में पधारकर स्वदेशी निर्मित सामानों की खरीदारी कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के साथ-साथ दुकानदारों का भी उत्साह वर्धन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *