November 1, 2026
IMG_COM_202611010900346230.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। मोहल्ला अली खान स्थित कर्बला मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री माननीय डॉ. यूनुस चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और क्रिकेट खेलकर मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान डॉ. चौधरी ने बल्ला थामकर पहली ही गेंद पर शानदार शॉट लगाया, जिसे देखकर मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।


उन्होंने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता जताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को प्रभावित करता है। युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा और समाजहित के कार्यों में लगानी चाहिए, ताकि एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज का निर्माण हो सके।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी क्षेत्रवासियों को दी। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास कार्यों में जनभागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला।अंत में डॉ. यूनुस चौधरी ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *