November 1, 2026
IMG_COM_202610311522452020.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर में संगठनात्मक जिम्मेदारी के तहत शादान इकबाल को जिला अध्यक्ष, सोशल मीडिया विभाग नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

शादान इकबाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़कर पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। संगठन के कार्यक्रमों, पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर शादान इकबाल ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा कांग्रेस संगठन को डिजिटल माध्यमों पर और अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।शादान इकबाल की नियुक्ति पर महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, प्रदेश सचिव एवं पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष परम सिद्धू, प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु मान, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरिम सैफी, रियासत हुसैन, नगर निगम पार्षद शाह आलम सहित अनेक कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।नेताओं ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *