July 17, 2026
IMG_COM_202606251233515740.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर (उत्तराखंड) में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था एवं जागरूकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में सूर्या रोशनी लिमिटेड, काशीपुर के प्लांट हेड श्री शुभम चमोली, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री संजीव कुमार सहित कंपनी के स्टाफ एवं कॉलोनीवासी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर भी प्रकाश डाला गया।

इस अवसर पर प्लांट हेड श्री शुभम चमोली ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया तथा कहा कि नियमित योग से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के संकल्प के साथ हुआ। आयोजन की सफलता में कंपनी प्रबंधन, स्टाफ एवं कॉलोनीवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *