June 22, 2026
IMG_COM_202606211233358020.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तराई के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित किशोरी लाल गुड़िया जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर समस्त गुड़िया परिवार द्वारा मानपुर रोड स्थित उदय राज हिंद इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में एक भव्य स्मृति सम्मान समारोह को आयोजन किया गया । उक्त सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 90 हस्तियों को सम्मानित किया गया । हरिद्वार से पधारे भुना पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष नेता माननीय यशपाल आर्य, विशिष्ट अतिथि काशीपुर क्षेत्र के विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा, एवं दर्जा राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान ने विभूतियां को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र से अलंकृत कर उनका सम्मान किया । इससे पूर्व गुड़िया परिवार द्वारा स्वामी अच्युतानंद जी महाराज का स्वागत अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात यशपाल आर्य जी, त्रिलोक सिंह चीमा, एवं सीमा चौहान जी को राजनीति एवं जन सेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित यशपाल आर्य जी की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा आर्य को भी परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया । सुशील गुड़िया ने सभी अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण भाषण पढ़ा और इस कार्यक्रम को प्रत्यक्ष एवं प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम में समाजसेवा, जन सेवा एवं राजनीति, प्रशासनिक सेवा, चिकित्सा, शिक्षा संगीत (गायन), शास्त्रीय संगीत, खेल, सैन्य सेवा , न्यायिक सेवा, कला एवं फिल्म, काव्य , शायरी, उद्योग एवं व्यापार , मानवतावादी एवं जनकल्याण कार्य, धार्मिक कार्य , ज्योतिष,शास्त्र , पुलिस सेवा,एवं मरणोपरांत विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्य करने वाली सम्मानित हस्तियों को अलंकृत किया गया । अंत में डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का आभार प्रकट किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में पधारे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित किशोरी लाल गुड़िया जी का भावपूर्ण स्मरण करते इस भव्य आयोजन के लिए समस्त गुड़िया परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वर्गीय पंडित किशोरी लाल गुड़िया जी ने देश की आजादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को आजादी दिलाई और जन सेवा और समाज सेवा में जिस प्रकार सक्रिय रहकर काशीपुर की सेवा करी इस परंपरा को गुड़िया परिवार आज भी आगे बढ़ा रहा है इसके लिए समस्त गुड़िया परिवार प्रशंसा का पात्र है उन्होंने इस अवसर पर अपने अग्रज पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जी का भी भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि सत्येंद्र भाई साहब ने मुझे हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया आज मैं जो कुछ भी हूं उन्हीं की देन हूं मैं पूरे परिवार को बधाई देता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं जब भी परिवार को मेरी आवश्यकता होगी मैं हर स्थिति में उनके साथ खड़ा रहूंगा उन्होंने खचाखच भरे हाल में उपस्थित सभी अतिथियों से भी गुड़िया परिवार को हर संभव सहयोग करने का आग्रह किया ।

उन्होंने स्मृति सम्मान प्राप्त होने वाले सभी विभूतियों को अपनी ओर से बधाई भी दी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने भी इस अवसर पर इस भव्य कार्यक्रम की भुरी भूरि प्रशंसा करते हुए सभी सम्मानित लोगों को लिए बधाई दी। सीमा चौहान ने इस कार्यक्रम की भव्यता पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि ऐसा कार्य करने में गुड़िया परिवार ही सक्षम है जो लगातार समाज सेवा में पिछले कई दशकों से लगा हुआ है उन्होंने पूरे गुड़िया परिवार को इस कार्य के लिए बधाई दी। इस अवसर पर स्वामी अच्युतानंद जी महाराज जी ने सभी को अपना आशीर्वाद दिया और इस भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम के लिए गुड़िया परिवार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेरा गुड़िया परिवार से 30 वर्ष पुराना संबंध है सत्येंद्र गुड़िया जी से मेरी बहुत ही आत्मीयता थी आज इस कार्यक्रम की भव्यता गुड़िया परिवार की दिव्यता को प्रदर्शित कर रहा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन अपने बहुत ही मधुर अंदाज में क्षेत्र की बहुत ही सम्मानित उद्घोषिका श्रीमती इंदु सारस्वत द्वारा किया गया।
इस अफसर पर गुड़िया परिवार के सदस्य श्रीमती विमला गुड़िया, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, संतोष गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विनीत गुड़िया, रीना गुड़िया निशित गुड़िया मंजू गुड़िया, विकल्प गुड़िया, शोभित गुड़िया, मेधावी गुड़िया, संकल्प गुड़िया, अपूर्वा गुड़िया, शुभम गुड़िया शिवानी गुड़िया, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ नीरज आत्रेय, शालिनी श्रोतिय, अजय श्रोतिय, नूपुर कौशिक, अंशुका पचौरी, विवेक पचौरी, रागिनी शर्मा, रतिका शर्मा मुकेश शर्मा, खुशबू गुड़िया, अंकित जी रितिका शर्मा अजय शर्मा, यथार्थ आत्रेय ,सत्यार्थ आत्रेय, जदित्य शर्मा, लक्ष्य शर्मा, टीना शर्मा, पारवि गौड, तक्षशिल गुड़िया , अलंकृत गुड़िया, प्रत्यूष गुड़िया, धनंजय गुड़िया अर्थव गुड़ियाआदि ।
जिन विभूतियों को सम्मानित किया गया वह निम्न प्रकार से है शिवम शर्मा (आईएएस ) डॉ अनिल कुमार सक्सेना (वरिष्ठ वैज्ञानिक) उद्योगपति योगेश जिंदल, पूर्व महापौर उषा चौधरी, पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन , मुक्त सिंह , डॉक्टर बी एम गोयल, डॉक्टर जे नरूला, डॉक्टर के के अग्रवाल , डॉ एसके खन्ना, डॉक्टर एसपी गुप्ता, डॉ इला मेहरोत्रा, पूर्व जिला जज प्रमोद कुमार अग्रवाल, उद्योगपति प्रमोद अग्रवाल, श्रीमती गीता टंडन कपूर, विजय चौधरी, विजेंद्र चौधरी, राजीव चौधरी, पंडित अरुण त्रिवेदी, पंडित राघवेंद्र नगर, डॉक्टर सुरेंद्र मधुर , पंडा मनोज अग्निहोत्री, पांडा विकास अग्निहोत्री पांडा कृष्ण कुमार अग्निहोत्री, गीतिका पंत अरोरा, ज्ञानी सुभाग सिंह, कल्पना खन्ना, अतुल अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, महेंद्र लोहिया, शरद मेहरोत्रा , डॉ केवल कुमार, डॉक्टर महिपाल सिंह, प्रोफेसर आसिफ हुसैन, राज रानी रस्तोगी, डॉक्टर प्रदीप रस्तोगी, कर्नल अशोक चतुर्वेदी, विंग कमांडर प्रगट सिंह, केके अग्रवाल एडवोकेट, कृष्ण वर्मा चौहान, डॉ अमरजीत साहनी, डॉक्टर रजनीश शर्मा, लक्ष्मी गर्ग, सूरज प्रभा गुप्ता, कुमकुम राजपूत, शशि प्रभात सिंघल, डॉक्टर कीर्ति पंत , इकबाल अदीब, आयुषी नगर, सुरेश शर्मा शरीफ भारती, अंकित परिहार संतोष मेहरोत्रा , अरुण शर्मा के साथी ही मरणोपरांत पंडित श्री गोपाल शर्मा, डॉक्टर महेश चन्द्र, शर्मा, डॉ आर पी रस्तोगी के साथ ही क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाएं जैसे खिदमतें कल कमेटी, गौड ब्राह्मण सभा, आर्य समाज स्कूल, आर्य समाज मंदिर ब्राह्मण सभा समिति, उदय राज इंटर कॉलेज वासुदेव कुटुंबाम आदि संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनोज जोशी एडवोकेट , उमेश जोशी, एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, संदीप सहगल एडवोकेट , इंदु मान , खिलेंद्र चौधरी , आशीष गुप्ता , गुरविंदर सिंह चंडोक, पंकज टंडन, अभिषेक गोयल,आकाश गर्ग आभा गोयल , पंकज पंत , अरविंद शर्मा , चेतन अरोड़ा, दीपक गुप्ता विनोद मेहरोत्रा , अशोक नेहरू, होरी सिंह, अजय शंकर कौशिक, विजय जिंदल, डॉ मनीष अग्रवाल , डॉ सुधीर कुमार दुबे, विनोद वात्सल्य, उमा वात्सल्य, अनूप चतुर्वेदी, राजेश कुमार एडवोकेट सर्वेश शर्मा शशि शैलेंद्र शर्मा, मेजर मुनिशकांत शर्मा संजय शर्मा, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट ब्रह्मपाल सरित,चतुर्वेदी, अश्वनी शर्मा मोहम्मद रिजवान शरद अरोड़ा, प्रेम शर्मा मनोज कौशिक, शम्मी सेठी, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *