सुदर्शन समाचार ब्यूरो
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में 21 जून, 2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ’’स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’’ थीम के अन्तर्गत बी0एड0 विभाग की असि0 प्रो0 डाॅ0 शालिनी सिंह द्वारा आनलाइन मोड पर ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अर्धहलासन, त्रिकोणासन, पादहस्तासन, शशकासन, शलभासन, सेतुबन्धासन, मकरासन, उष्ट्रासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी योगासन कराये गये।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 दीपिका आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी रा0से0यो0 डाॅ0 वन्दना सिंह, डाॅ0 गीता मेहरा, प्राध्यापकगण, बी0एड0 विभाग, शिक्षेणत्तर कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवी आनलाइन मोड पर उपस्थित थे।






