November 6, 2026
IMG_COM_202611061540584800.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान की ओर से संस्थान में कार्यरत सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ उपहार भेंट किए गए।


इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के समर्पण, मेहनत और संस्थान की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। साथ ही सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्थान के प्रबंधन ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता में उसके शिक्षकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार के आयोजन आपसी प्रेम, सौहार्द, सहयोग एवं पारिवारिक भावना को मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी अध्यापकों एवं कर्मचारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *