November 6, 2026
IMG_COM_202611060149354740.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को जल्द से जल्द न्याय दिलाने तथा उनके माता-पिता के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप चौक पर मौन व्रत रखकर प्रदर्शन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया।मौन व्रत कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अनुपम शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे उनके माता-पिता के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया गया, वह बेहद निंदनीय और अमानवीय है।

अनुपम शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी हैं और उन्हें न्याय दिलाना पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी है। जब तक अंकिता को पूर्ण न्याय नहीं मिलता और दोषियों को सख्त से सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड की जनता का संघर्ष जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के स्वाभिमान और सम्मान की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय की मांग को लेकर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी।आज के कार्यक्रम में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल,प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन, ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप ऐरी, वरिष्ठ कांग्रेसी विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, हरीश कुमार, उमेश जोशी, इंद्र सिंह, प्रदेश सचिव दीपिका गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, अब्दुल कादिर, राशिद फ़ारूक़ी, शाह आलम, परम सिद्धू, महेंद्र बेदी, राकेश भगत, मंसूर मंसूरी, गौरव चौधरी, सारिम सैफी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *