काशीपुर। उत्तराखंड राज्य हुनर परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) डॉ. यूनुस चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर योजना में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि अग्निवीरों की सेवा अवधि चार वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष किए जाने का निर्णय युवाओं के हित में सराहनीय और दूरदर्शी कदम है। इससे युवाओं को सेना में अधिक समय तक देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैनिकों और पूर्व सैनिकों की वीरभूमि है। प्रदेश के हजारों युवा सेना में भर्ती होकर देश की सीमाओं की रक्षा करने का सपना देखते हैं। ऐसे में अग्निवीर योजना में किया गया यह बदलाव युवाओं के उत्साह और मनोबल को बढ़ाने वाला है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के सैनिकों और युवाओं के हित में लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार भी सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का यह सकारात्मक प्रयास युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने अग्निवीर योजना में किए गए बदलाव का स्वागत करते हुए इसे देश की सैन्य शक्ति और युवाओं के हित में एक सराहनीय पहल बताया।
