November 5, 2026
IMG_COM_202611050823134280.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। रुद्रपुर के रामलीला मैदान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उत्तराखंड सरकार के दर्जा राज्य मंत्री डॉ. यूनुस चौधरी अपने पूरे काफिले के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट सहित उत्तराखंड मंत्रिमंडल के मंत्रीगण, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
डॉ. यूनुस चौधरी ने इस आयोजन में शामिल होकर वरिष्ठ नेताओं के साथ पदयात्रा में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सुशासन और विकास के संकल्प को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी प्रयासों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. यूनुस चौधरी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए आयोजन में शामिल सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *