November 6, 2026
IMG_COM_202611060149105660.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज ऑफ नर्सिंग, काशीपुर में बीएससी नर्सिंग द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा न्यूट्रिशन (Nutrition) विषय के अंतर्गत प्रायोगिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोषण से संबंधित विभिन्न प्रकार के पौष्टिक आहार, संतुलित भोजन एवं पोषण संबंधी जानकारियों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषक तत्वों के महत्व, भोजन की गुणवत्ता तथा विभिन्न आयु वर्गों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता एवं विषय संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं पोषण संबंधी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के चेयरमैन श्री गोपाल सिंह चौहान, डायरेक्टर ऑफ फार्मेसी डॉ. कपिल चौहान, प्रिंसिपल ऑफ डिग्री कॉलेज डॉ. सीमा चौहान, प्रिंसिपल ऑफ नर्सिंग कॉलेज डॉ. राजकुमार चौधरी, वाइस प्रिंसिपल ऑफ नर्सिंग कॉलेज डॉ. श्रुति करार तथा वाइस प्रिंसिपल ऑफ फार्मेसी डॉ. अमित सेन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यों का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग शिक्षा में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। पोषण का ज्ञान एक कुशल नर्स के लिए आवश्यक है, क्योंकि रोगियों के उपचार, स्वास्थ्य संवर्धन एवं रोगों की रोकथाम में संतुलित आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के समस्त शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस प्रकार के प्रायोगिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल, आत्मविश्वास एवं रचनात्मक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *