June 22, 2026
IMG_COM_202606211158090940.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। संस्थान के चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाओं के साथ सभी को संबोधित करते हुए बताया कि योग हमारे जीवन का हिस्सा है जिससे मानव शरीर स्वस्थ रहता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संस्थान के समस्त अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, साथ ही सभी में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस दौरान फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ कपिल कुमार, नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ राजकुमार चौधरी, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ सीमा चौहान, संजय भटनागर आदि समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *