June 5, 2026
IMG-20260605-WA0031.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों, समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ0 दीपिका आत्रेय द्वारा शपथ ग्रहण दिलाई गई एवं परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने स्वयंसेवियों को संम्बोधित करते हुए कहां कि “स्वस्थ पर्यावरण ही मानव जीवन की आधार शिला है“ हम सभी को पौधारोपण के साथ-साथ रोपित पौधों की सुरक्षा का ध्यान भी रखना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वंदना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजजि गोस्वामी , प्राची धौलाखण्डी, डा0ॅ शालिनी सिंह डाॅ0 नवनीत कुमार सिंह, डॉ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा कुमारी, सृष्टि सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *