काशीपुर/जसपुर:गढ़ीनेगी नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा के चेयरमेन पद के अधिकृत प्रत्याशी सचिन बाठला के समर्थन में प्रसिद्ध टीवी कलाकार जूनियर देवानंद (किशोर भानुशाली) ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली। हाथ में कमल का फूल लेकर उन्होंने क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

चुनाव प्रचार के दौरान जूनियर देवानंद ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि गढ़ीनेगी के विकास और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी सचिन बाठला को विजयी बनाना आवश्यक है।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
सचिन बाठला ने क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद मांगा तथा विश्वास जताया कि गढ़ीनेगी की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के संकल्प के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।






