

काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सैकड़ों छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार के नेतृत्व में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्राचार्य यूजी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल, रजिस्ट्रार (विधि) सुधीर कुमार दुबे, पवन कुमार बख्शी, डॉक्टर सचिन गुप्ता एवं डॉ मनीष अग्रवाल सहित समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा एवं प्रदूषण भरे दौर में यदि मानवजाति एवं जीवजंतु को बचाना है तो अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं आज के दौर में जंगलों को काटकर जो कंक्रीट के जंगल खड़े किए जा रहे हैं वह समस्त पर्यावरण के लिए सही नहीं है। धरती को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है । अतः इस कार्य के लिए सभी को आगे आना चाहिए।इस अवसर पर समस्त फैकल्टी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।




