May 28, 2026
IMG_COM_202604301128285570.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर/जसपुर। देशभर में आज ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जसपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, बलिदान, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व है, जो समाज में प्रेम और एकता का संदेश देता है। उन्होंने दुआ की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, अमन और समृद्धि लेकर आए तथा समाज में एकजुटता और सौहार्द को और मजबूत करे।
उन्होंने त्योहार को शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार मनाने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांति, सौहार्द और जिम्मेदारी के साथ पर्व मनाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं सामाजिक सद्भाव का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा त्योहारों के माध्यम से समाज में प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिलना चाहिए।उन्होंने अंत में सभी लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देते हुए सुख, शांति और तरक्की की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *