May 28, 2026
IMG-20260519-WA0014.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, काशीपुर में अमर उजाला द्वारा आयोजित “भविष्य ज्योति 2026” समारोह का आयोजन 29 मई 2026 को प्रातः 8:00 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम दड़ियाल रोड, खोखराताल स्थित संस्थान परिसर में आयोजित होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं कक्षा के स्कूल टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समर्पित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा। सम्मानित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) दिए जाएंगे तथा विशिष्ट अतिथियों के हाथों उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान करना है। आयोजकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धियों ने स्कूल, शहर और जिले का नाम रोशन किया है।

अधिक जानकारी के लिए 9897142003, 9719446364 एवं 9412313841 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *