

काशीपुर। भीषण गर्मी को दृष्टिगत राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत – उत्तराखंड टीम महाराणा प्रताप चौक, काशीपुर में आमजन, राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए शीतल जल वितरण सेवा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मानव सेवा, जनकल्याण एवं समाज में भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड ज़ुबैर सिद्दीकी ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन भारत सदैव समाजहित एवं मानवता की सेवा के लिए कार्य करता आया है तथा भविष्य में भी संगठन द्वारा इसी प्रकार जनसेवा के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल बसपा ब्रांच चौकी इंचार्ज श्री दिनेश मोहम्मद नबी अन्सारी — प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड मो० फरकान — प्रदेश सचिव उत्तराखंड प्रकाश चन्द्र शर्मा — प्रदेश सचिव उत्तराखंड वसीम सिद्दीकी — प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड शबाना अंजुम — जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊधम सिंह नगर गयास अन्सारी — जिला अध्यक्ष ऊधम सिंह नगर दिलशाद मालिक — जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ऊधम सिंह नगर मालवी दुआ — कुमाऊँ मण्डल अध्यक्ष सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठन द्वारा भविष्य में भी मानव सेवा, जनहित एवं सामाजिक सहयोग से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की बात कही गई।




