April 24, 2026
IMG_COM_202604241519045610.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर: बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी की 16वीं पुण्यतिथि हवन पूजन कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई।परपरम श्रद्धेय स्वर्गीय सत्येन्द्र चंद्र गुड़ियाजी के सोलहवें स्मरण-दिवस के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने स्व. गुड़िया जी को याद करते हुए उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान को नमन किया।कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने स्व. सत्येन्द्र चंद्र गुड़ियाजी और स्वर्गीय एन.डी. तिवारी  की घनिष्ठ मित्रता को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि काशीपुर के विकास में दोनों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान व्यक्तित्वों द्वारा किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका योगदान हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय सत्येंद्र गुड़िया जी ने अपने जीवनकाल में शिक्षा, समाजसेवा और जनहित के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके द्वारा स्थापित संस्थान आज भी युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उनके सोलहवें स्मरण-दिवस पर हम सभी उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए यह संकल्प लेते हैं कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे। स्व. गुड़िया जी के आदर्श, उनकी कार्यशैली और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *