काशीपुर:क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आने वाले समय में गर्मी और बढ़ाने की संभावना है जिसको लेकर सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है कि आमजन को राहत प्रदान करने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए है।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर यात्रियों और राहगीरों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था के लिए विभागों को निर्देशित कर दिया गया है ताकि तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें,


