April 24, 2026
IMG_COM_202604232030306070.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के तत्वावधान में आज समर स्टबी हील, कुंबेश्ववरी द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली नगर निगम काशीपुर से होते हुए मुख्य बाजार डॉक्टर लाइन तथा रतन सिनेमा रोज से होते हुए महाराणा प्रताप चौक और महाराणा प्रताप चौक से नगर निगम वापस पहुंची। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपनी धरती को बचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वच्छता एवं हरित जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया।

रैली के उपरांत नगर निगम परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यक्षा श्रीगती मुक्ता सिंह, नेवर प्रतिनिधि श्री रागर पाल सिंह, नगर आयुक्त प्रतिनिधि श्री विनोद ताल, अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी, एलीन एंड ग्रीन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट श्री सर्वेश बंसल एवं वाइस प्रेसिडेंट श्री गौरव गुप्ता सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाए रखने का संकल्प लेने का आहवान किया और सभी ने इस अवसर पर शपथ ली कि हम अपनी मरती को सुरक्षित रखेंगे कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता से जुड़े विभिन्न संदेशों पेड़ लगाओ बरती बचाओ, स्वच्छ काशीपुर सुंदर काशीपुर आदि के माध्यम से जनमानस को प्रेरित किया गया।

नगर निगम काशीपुर द्वारा इस अवसर पर समर स्टडी हील की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता सिंह, प्रधानाचार्य श्री अनुज भाटिया एवं उप प्रधानाचार्य श्री मनु अग्रवाल को विशेष सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम वास्तव में ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाला सिद्ध हुआ। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों तथा विद्यार्थियों को संदेश दिया कि अपनी धरती को बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है इसके साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यकत की। देवार्पण फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा भी इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था में अपना सहयोग प्रदान किया गया। श्अर्थ डे एके इस विशेष जागरूकता कार्यक्रम में समर स्टडी हॉल विद्यालय के राजेंद्र सिंह फर्तियाल, नेहा पंत, निशा शर्मा, अनीता तिवारी, विकास नेगी, आशीष वर्मा सुमित विस्ट गीता भारद्वाज आदि शिक्षक शिक्षिकाए उपस्थित रहे।

कुण्डेश्वरी क्षेत्र मे समर स्टडी हॉल विद्यालय द्वारा विशेष यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

काशीपुर। दिनांक 27. 4. 26 पृथ्वी दिवस के अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय द्वारा कुंडेश्वरी क्षेत्र में एक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इरा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कुंडेश्वरी में एक जागरूकता रैली निकाली गई. जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करना था।

रैली में विद्यार्थियों ने यातायात के नियमों से राबधित रादेशों से युक्त नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। इस अवसर पर समर स्टडी हॉल विद्यालय के डायरेक्टर श्री अनुराग कुमार सिंह, ए आर टी ओ काशीपुर के प्रतिनिधि ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्रीमान नीरण कुमार, टीएसआई श्री रमेश कुमार जी कुडेश्वरी चौकी इंचार्ज श्री मनोज धोनी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों की इरा पहल की सराहना की साथ ही यह भी बताया कि यातायात के नियमों का पालन करना हम सभी का दायित्व है।

इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया जिसमें काजिम रिजवी, पूनम अरोड़ा, निभि गुप्ता, दीपेंद्र कुमार, मुस्तकीम सिद्दीकी संजय कुमार आदि शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर यातायात के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया और जनमानस को यातायात के नियमों का पालन करना क्यों अनिवार्य है का संदेश दिया। इस विशेष जागरुकता कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *