April 24, 2026
IMG_COM_202604232025061040.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में Hackathon 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के Institution’s Innovation Council (IIC) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस (World Creativity and Innovation Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस प्रतिष्ठित तकनीकी प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों की 25 से अधिक टीमों (120 से अधिक छात्र-छात्राओं) ने भाग लेकर अपनी तकनीकी प्रतिभा, नवाचार क्षमता एवं समस्या समाधान कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रमुख संस्थानों में Amrapali University Haldwani, Shri Ram Murti Smarak College of Engineering & Technology Bareilly, Satyendra Chandra Guria IMT Kashipur, ESTC-ACEL Ramnagar, Moradabad Institute of Technology Moradabad, Shriram Institute Kashipur सहित अन्य संस्थान शामिल रहे।

Hackathon के दौरान विद्यार्थियों ने Coding, Programming, Teamwork, Creativity, Innovation एवं Technical Problem Solving Skills का उत्कृष्ट परिचय दिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा एवं उत्साह का माहौल रहा।

प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई—

🥇 प्रथम स्थान – Team Apex from Amrapali University, Haldwani

🥈 द्वितीय स्थान – Team Redhat Coders from Shriram Institute, Kashipur

🥉 तृतीय स्थान – Team Code Questers from Shri Ram Murti Smarak College of Engineering & Technology, Bareilly

विजेता टीमों को क्रमशः ₹10,000, ₹8,000 एवं ₹6,000 की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को Participation Certificates प्रदान किए गए।

संस्थान के अध्यक्ष श्री रवीन्द्र कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।

निदेशक डॉ. योगराज सिंह ने कहा कि Hackathon जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में नवाचार, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि SIMT सदैव विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्राचार्य डॉ. एस. एस. कुशवाहा ने बताया कि विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों को अपनी रचनात्मक सोच को व्यवहारिक रूप देने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन समिति एवं प्रतिभागी संस्थानों का आभार व्यक्त किया।

संस्थान प्रबंधन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु IIC टीम एवं आयोजन समिति के सदस्यों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। इसमें कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष श्री बलविंदर सिंह, वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शोभित त्रिपाठी तथा शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा। साथ ही, कंप्यूटर विज्ञान विभाग के सह-प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह बोरा, सहायक प्रवक्ता श्री भूपेंद्र सिंह लटवाल, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री पंकज तिवारी, श्री शशांक गौड़, सुश्री छवि चौधरी एवं अन्य समस्त संकाय सदस्यों, स्टाफ और आयोजक छात्र-छात्राओं के सामूहिक सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।

SIMT, Kashipur शिक्षा, नवाचार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करते हुए युवाओं को नए अवसर प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *