April 24, 2026
IMG-20260423-WA0039.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष विजय सोलंकी के निवास स्थान पर आज राज्य मंत्री सीमा चौहान का आगमन हुआ। इस अवसर पर महासभा परिवार ने राज्य मंत्री का भव्य स्वागत और सम्मान किया।
राज्य मंत्री सीमा चौहान के पहुंचने पर क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष विजय सोलंकी ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा सम्राट प्रथ्वी राज चौहान कॉलेज के चेयरमैन महेश सिंह ने प्रथ्वी राज चौहान की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान गया।

राज्य मंत्री ने परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और कुशलक्षेम पूछी।
स्वागत कार्यक्रम के बाद अनौपचारिक बैठक में राज्य मंत्री ने क्षेत्र की सामाजिक और विकास योजनाओं पर चर्चा की। विजय सोलंकी ने काशीपुर क्षेत्र में क्षत्रिय समाज द्वारा चलाए जा रहे शैक्षणिक और सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।
इस अवसर पर अनुराग सोलंकी, डॉक्टर तरुण सोलंकी डॉ बी पी सिंह जे पी सिंह रवींद्र कुमार सूर्या प्रताप सिंह डॉ राजकुमार डॉ कपिल चौहान तथा छत्रिय समाज परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *