June 22, 2026
IMG_COM_202606211052450430.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्री साईं शिक्षण संस्थान में आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस वर्ष योग दिवस 2026 की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है। इस थीम का लक्ष्य न केवल जीवन काल को बढ़ाना है बल्कि अच्छे स्वास्थ्य में बिताए गए समय को भी बेहतर बनाना है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों व समाज में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, जो वर्तमान में अत्यंत महत्वपूर्ण है मनुष्य के संपूर्ण विकास में योग की भूमिका को आज पूरा विश्व मानता है । 27 सितंबर 2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त महासभा में दुनिया के तमाम देशों से योग दिवस को मनाने का आहवान किया गया था तथा 21 जून 2015 में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजकुमार सिंह चौहान ने बताया योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है जो आपकी हर बॉडी पार्ट को स्वस्थ रखने का काम करता है, इसके साथ ही यह आपके शरीर के सात चक्र को भी प्रभावित करता है, आपके शरीर में मौजूद के साथ एनर्जी चक्र आध्यात्मिक नहीं बल्कि ये आपके शरीर मन भावनाओं को ठीक रखने की चाबी भी है। इस मौके पर डायरेक्ट डॉक्टर अवनीश कुमार, प्राचार्य डॉक्टर देविका रावत, नर्सिंग प्राचार्य परविंदर शर्मा, शैलजा, नीमा बिष्ट, शिवम, नवरीत, नरेंद्र रावत, नौशाद, सना, फोजिया, पूनम, शाहनवाज, नदीम अकरम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *