May 10, 2026
IMG_COM_202605092226099260.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी काशीपुर द्वारा युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “मंथन 2026” नामक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । संस्थान परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रबंधन क्षमता, तार्किक सोच, सामान्य ज्ञान एवं नेतृत्व कौशल का विकास करना था।
संस्थान प्रबंधन के अनुसार यह प्रतियोगिता “द क्विज चैलेंज फॉर फ्यूचर लीडर्स” थीम पर आधारित रखी गई, जिसमें स्नातक अंतिम सेमेस्टर एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। प्रतियोगिता को ऑफलाइन एवं पेपर आधारित मोड में आयोजित किया गया । इसमें सामान्य गणित, तार्किक रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेज़ी तथा कंप्यूटर फंडामेंटल्स से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए। कार्यक्रम में राधे हरि, पी. एन. जी. पी. जी, ज्ञानार्थी, आई. एम. टी एवं श्रीराम कॉलेज से अधिक से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में सहभागिता कर कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के शीर्ष पांच विजेताओं निशांत त्यागी, निशा कुमारी, (श्रीराम इंस्टिट्यूट) उत्तम चंद्र नैलवाल(पी. एन. जी. रामनगर) तनीषा बिष्ट, आशीष कुमार सिंह (ज्ञानार्थी कॉलेज ) को ₹5,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए आकर्षक छात्रवृत्ति लाभों की भी घोषणा की गई। संस्थान प्रबंधन द्वारा बताया गया कि 6वीं से 10वीं रैंक तक के विद्यार्थियों को ₹20,000, 11वीं से 30वीं रैंक तक ₹16,000, 31वीं से 50वीं रैंक तक ₹12,000 तथा 51वीं एवं उससे ऊपर की रैंक वाले प्रतिभागियों को ₹5,000 तक की छात्रवृत्ति सुविधा प्रदान की जानी थी।
संस्थान के अध्यक्ष श्री रवींद्र कुमार ने कहा कि “मंथन 2026″ विद्यार्थियों के लिए अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने का एक शानदार अवसर साबित होने वाला है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा की भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक होते हैं।”
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. योगराज सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को केवल पुरस्कार ही नहीं बल्कि करियर निर्माण के लिए नई दिशा देने का माध्यम भी बनी। वहीं प्राचार्य ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना रहा है।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, तथा प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम के शुभावसर पर संस्थान के समस्त प्रवक्तागण एवं स्टाफ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *