May 9, 2026
IMG-20260509-WA0034.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:भाजपा वैसे तो महिलाओं की सुरक्षा की बात करती है यदि उनकी कथनी और करनी में अंतर देखना है तो काशीपुर स्थित राजकीय महिला इंटर कॉलेज में छात्राओ की सुरक्षा व्यवस्था को देखिये ।

कई वर्षों से कालेज की उत्तर दिशा में सड़क के किनारे वाली बाउण्ड्री का हाल देखिये जो वर्षों से लगभग 40 फिट बाउंड्री पूर्णत टूटी पड़ी है उसे कोई देखने वाला नहीं है उस टूटी बाउण्ड्री वाले स्थान पर खाना पूर्ति कर टीन की चादर लगा रक्खी है जिसमे कोई भी व्यक्ति या जानवर कालेज में प्रवेश कर सकते है ।जबकि माननीय विधायक महोदय का ऑफिस पास ही में स्थित है इतना ही नहीं उस पंजाब नेशनल बैक से रामनगर रॉड के लंबे मार्ग पर मात्र दो लाइट लगी है जिस कारण रात्रि में पूरी सड़क पर रात में अंधेरा रहता है ये दर्शाता है महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा के प्रति सोच ।यदि छात्राओं की सुरक्षा के प्रति थोड़ी भी सोच है तो कॉलेज की यथा शीघ्र बाउंड्री निर्माण करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *