June 23, 2026
IMG_COM_202605091721458560.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। खोखराताल रोड स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान परिसर में किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप जी के साहस, स्वाभिमान, त्याग एवं राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश सिंह चौहान एवं चेयरमैन गोपाल सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और देशभक्ति का प्रतीक है, जो युवाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनके माध्यम से महाराणा प्रताप के जीवन चरित्र को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अक्षिता भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर ऑफ लॉ राकेश स्वरूप एवं वाइस प्रिंसिपल डॉ. सुषमा शर्मा द्वारा प्रेरणादायक भाषण भी दिया गया। इस अवसर पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के फार्मेसी विभाग के निदेशक डॉ. कपिल कुमार, नर्सिंग विभाग के प्राचार्य डॉ. राजकुमार चौधरी तथा डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा चौहान,फार्मेसी वाइस प्रिंसिपल डॉ.अमित सेन,नर्सिंग विभाग की वाइस प्रिंसिपल डॉ श्रुति करार, सहित समस्त विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।
कॉलेज प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को महाराणा प्रताप जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति एवं नैतिक मूल्यों की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *