देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रही। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर बासित अली, प्रदेश के माननीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठनात्मक विषयों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और मजबूत संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यक, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि संगठन की एकजुटता और सरकार के विकास कार्यों के दम पर भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता का विश्वास और आशीर्वाद प्राप्त करेगी।इस दौरान कुंवर बासित अली राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा, कुंदन परिहार अनीश गौड़ प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, शादाब शम्स, मुफ्ती शामून, परवेज सिद्दीकी हकीम नूरी,
