चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर की एंट्री ड्रग्स सेल द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शलभ अरोरा कैंसर विशेषज्ञ उजाला हॉस्पिटल, काशीपुर के कर कमलों से हुआ। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शलभ अरोरा द्वारा छात्राओं को कैंसर के प्रकार, लक्षण, एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उजाला हॉस्पिटल की टीम द्वारा छात्राओं को बी.पी, शुगर आई चेकअप भी किया गया महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही इसके बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करना चाहिए।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वंदना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, डॉ. गीता मेहरा, डॉ.अंजलि गोस्वामी, डॉ. रंजना, डॉ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ. ज्योति गोयल, श्रीमति प्राची धौलाखंडी, श्री विजेंद्र कुमार उपस्थित रहें।

