May 10, 2026
IMG-20260510-WA0000.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

केवीआर हॉस्पिटल काशीपुर में कल 10 मई 2026 को एनएनएफ नेशनल एनआरपी डे 2026 के तहत स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात शिशुओं की जीवनरक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

केवीआर हॉस्पिटल काशीपुर के हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. कुशल अग्रवाल ने कहा कि नवजात शिशुओं की मृत्यु दर में कमी लाने और जन्म के तुरंत बाद आवश्यक जीवनरक्षक सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम यानी एनएनएफ इंडिया के तत्वावधान में देशभर में एनआरपी यानी नियोनेटल रिससिटेशन प्रोग्राम दिवस मनाया जा रहा है।

इस वर्ष एनएनएफ नेशनल एनआरपी डे की थीम “One Day, One Nation, One Mission” है। इस राष्ट्रीय अभियान के तहत पूरे भारत में एक ही दिन में 1,050 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, 20,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों, 2,000 से अधिक प्रमाणित प्रशिक्षकों और 310 से अधिक जिलों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। यह आयोजन नवजात शिशुओं के जीवन को बचाने के लिए प्रशिक्षित हाथों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा राष्ट्रीय प्रयास है।

इसी अभियान के अंतर्गत केवीआर हॉस्पिटल काशीपुर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को नवजात पुनर्जीवन की आधुनिक एवं आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जन्म के तुरंत बाद किसी भी नवजात को आवश्यकता पड़ने पर समय पर और सही जीवनरक्षक सहायता मिल सके।

यह कार्यक्रम 10 मई 2026 को सुबह 10:30 बजे से केवीआर हॉस्पिटल काशीपुर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *