October 4, 2026
IMG_COM_202610021719462580.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से डॉक्टर लाइन स्थित गौड़ सभा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।


कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और त्याग के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्र सेवा पर प्रकाश डाला। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का जीवन आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-जन से जोड़कर देश को नई दिशा दी, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश दिया। दोनों महापुरुषों का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।


इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *