November 19, 2026
IMG-20261118-WA0009.jpg

काशीपुर:बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में विगत 31 अक्टूबर को प्रारंभ हुई खेल सप्ताह 2026 का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम समारोह पूर्वक संपन्न हुआ । उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की यूजी प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस) के अवसर पर आयोजित उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय ,निदेशक पीजी डॉक्टर केवल कुमार ने मां सरस्वती, संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी, प्रेरणा स्रोत पंडित नारायण दत्त तिवारी जी एवं भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया ।

इस अवसर पर विगत 31 अक्टूबर से आयोजित खेल सप्ताह के विभिन्न खेल जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, टग और वार, लॉन्ग जंप, रिले रेस, 100 मीटर रेस, कैरम , चेस, मिनी गोल्फ एवं टेबल टेनिस आदि खेलों के विजेता और उप विजेता एवं टीम के खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया । साथ ही गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग एवं क्ले मेकिंग, प्रतियोगिता के विजेता एवं उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण के साथ-साथ विद्यार्थियों के मध्य कई छोटे-छोटे खेलों का आयोजन भी किया गया जैसे म्यूजिकल चेयर, क्वेश्चन आयर आदि इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर एक रेंडम क्विज कंपटीशन का भी आयोजन किया गया जिसमें पंडित नेहरू के जीवन से संबंधित विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए और उनके तत्काल जवाब लिए गए उसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि इस पूरे खेल सप्ताह में सभी खिलाड़ियों ने जिस प्रकार खेल भावना का परिचय देकर इसे सफल बनाया है उसके लिए समस्त खिलाड़ी, सभी आयोजन समिति एवं सभी खेलों के कॉर्डिनेटर और उनके सदस्य बधाई के पात्र हैं उन्होंने कहा कि संस्थान की प्रबंध समिति का लगातार प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं अन्य करिकुलम एक्टिविटी एक्टिविटीज में भी पार्टिसिपेट कराया जाता है

जिससे विद्यार्थियों के अंदर सभी प्रकार की गतिविधियां बनी रहे उन्होंने सभी विजेता एवं उप विजेता साथा ही टीम मेंबर्स को भी बधाई दी उन्होंने सभी विभागों के निदेशक, प्राचार्य, रजिस्ट्रार, फैकेल्टी में स्टाफ से आगामी खेल सप्ताह को और भी भव्य रूप से मनाने की अपील करी। एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय ने भी सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाये देते हुए कहा कि इस पूरे खेल सप्ताह में मैने भी बड़ा मनोरंजन किया है। उन्होंने आशा प्रकट करी कि हमारे कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके अंदर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने की क्षमता दिखाई देती है और खिलाड़ी यदि मेहनत करेगा तो संस्थान उसे आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगा उन्होंने सभी खिलाड़ियों से भविष्य में भी उत्साह के साथ प्रतिभाग करने का आवाहन किया। इससे पूर्व संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार एवं प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने पूरी खेल सप्ताह की रिपोर्ट सभी के समक्ष पड़ी और अंत में सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन यूजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर सिमरन सेठी कुकरेजा एवं विधि विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति जलाल द्वारा संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर समस्त फैकल्टी, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *