काशीपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जयंती (2 अक्टूबर 2026) के पावन अवसर पर रय्यान इंटरनेशनल स्कूल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत एक विशेष स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री बब्बन खान एवं प्रधानाचार्य श्री भुवनेश कर्नाटक ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जन-जागरूकता फैलाने और पर्यावरण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों के 5 अलग-अलग समूह (ग्रुप) बनाए गए थे। इन टीमों को शहर के 5 प्रमुख स्थलों— अल्ली खान चौक, कटोराताल, पंजाबी सराय चौक, मधुबन नगर और दढ़ियाल पर भेजा गया।
इन सभी स्थानों पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्लैकार्ड प्रदर्शन, स्वच्छता शपथ और सही कचरा प्रबंधन का संदेश देते हुए विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित कीं। इस संपूर्ण आयोजन के कार्यक्रम समन्वयक श्री नूर हसन रहे।


विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य “स्वच्छ कल के लिए छोटे कदम” बढ़ाते हुए समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के प्रति गहरी जागरूकता फैलाना था।









