काशीपुर, 26 जुलाई। निकटवर्ती ग्राम पैगा में हिंदुस्तान मेटल हाउस की नई एजेंसी का शुभारंभ विधि कांग्रेस काशीपुर के अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड विधि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट उमेश जोशी ने की। अपने एडवोकेट उमेश जोशी ने कहा कि नई एजेंसी के शुभारंभ पर संचालकों को बधाई, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविंद सिंह, असलम अली एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट, कश्मीर सिंह संधू, सलमान हुसैन, दलजीत सिंह महल, जसविंदर सिंह गोगा, मोहन सिंह लबा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने एजेंसी की सफलता की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का समापन अतिथियों के स्वागत एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।






