July 24, 2026
IMG_COM_202607232012134580.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

श्री साईं डिग्री कॉलेज जसपुर का बीएससी एवं बीए फाइनल वर्ष का रिजल्ट रहा शत प्रतिशत। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा बीएससी एवं बीए फाइनल वर्ष का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमें श्री साईं शिक्षण संस्थान महुआडाबरा जसपुर का बीएससी एवं बीए फाइनल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। बीए में अक्शा परवीन 73.72 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही, शायमा हुसैन 71.72 प्रतिशत प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रही,और कहकशा परवीन 71.63 % अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में बीएससी में सानिया परवीन 67.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही, रमशा नैयर 64.79 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान पर रहीं और चांदसी जहां 63.84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रबंधक राजकुमार सिंह व डायरेक्टर अवनीश कुमार चौहान ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्राचार्या देवीका रावत, कौशल कुमार, अतुल शर्मा, डॉक्टर शैलजा, संदीप कुमार, नेहा दुबे, हंसिका, हरकेश सिंह, पूनम, नदीम, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *