काशीपुर:हरिद्वार में सीबीएसई क्लस्टर- एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में काशीपुर के द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र आदित्य तोमर ने डिस्कस थ्रो एवं शॉट पुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 में स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में प्रतिभागी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की और भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, ताकि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके।
विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।






