July 14, 2026
IMG_COM_202607131612408870.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:समर स्टडी हॉल विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर छात्र नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विद्यालय के छात्र मंत्रिमंडल (स्कूल कैबिनेट) का गठन गरिमामय समारोह में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी सहभागिता कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि श्री रवि सहोता के स्वागत समारोह के साथ हुआ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज पहनाकर एवं शपथ दिलाकर उनके दायित्वों का औपचारिक शुभारंभ किया। डॉ रवि सहोता अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में नेतृत्व के ऐसे अवसर विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, जिम्मेदारी एवं सेवा-भाव का विकास करते हैं।

विद्यालय छात्र मंत्रिमंडल गठन में शौर्य अग्रवाल को हेड बॉय, इशिता प्रजापति को हेड गर्ल, ललित सिंह को गेम्स कैप्टन तथा मयंक अधिकारी को गेम्स वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के सभी सदनों के लिए भी योग्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न नेतृत्वकारी दायित्व सौंपे गए। जिसमें गुलमोहर हाउस कैप्टन हर्षप्रीत कौर वाइस कैप्टन मानसी नेगी अमलतास हाउस कैप्टन कशिश वाइस कैप्टन मनकीरत कौर कचनार हाउस कप्तान रायना अरोड़ा वाइस कैप्टन समृद्धि भारद्वाज कनेर हाउस कैप्टन वैष्णवी दुबे वाइस कैप्टन शुभ कश्यप को बनाया गया। इसके साथ ही

विद्यालय में खेल गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी बैज प्रदान किए गए, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी खेल भावनाओं का विकास हो। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को खेल संचालन एवं आयोजन संबंधी जिम्मेदारियाँ प्रदान की गईं।

समारोह के दौरान अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की इस पहल की सराहना की। नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ रवि सहोता तथा विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी । विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि यह छात्र मंत्रिमंडल विद्यालय में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और उत्कृष्टता की नई मिसाल स्थापित करेगा। विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह ने सभी अभिभावकों को धन्यवाद दिया तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के कार्यों को इस प्रकार सारा जाने का आश्वासन दिया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने मुख्य अतिथि अभिभावक सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी पदाधिकारी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई दी इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर दीपाली सिंह उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल , राजेंद्र सिंह फर्त्याल ,नेहा पंत, निशा शर्मा पूनम अरोड़ा काजिम रिजवी तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *