July 14, 2026
IMG-20260713-WA0018.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रुद्रपुर: 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर की सचिव श्रीमती ममता पंत द्वारा निरंतर एवं हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों, विशेषकर एन.आई. एक्ट (चेक बाउंस) के मामलों, का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा सके।

इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित प्रत्येक विधिक जागरूकता शिविर एवं जनसंपर्क कार्यक्रम में आमजन को विशेष लोक अदालत के महत्व, इसकी प्रक्रिया तथा इससे मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने लंबित मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु 18 जुलाई 2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य है कि न्याय को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाया जाए तथा अधिकाधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सचिव श्रीमती ममता पंत ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई को लगने वाली चेक बाउंस के मामलों में विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रुद्रपुर सहित बाहरी दीवानी न्यायालय काशीपुर,जसपुर,खटीमा,बाजपुर आदि न्यायालयों में भी आयोजन किया जाएगा। लोग अपने चेक बाउंस संबंधित मामले निहित कराकर लोक अदालत का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *