July 12, 2026
IMG-20260712-WA0054.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर। आज यहां महापौर दीपक बाली ने अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा की काशीपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर नवगठित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित जनों का अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने वाले ऐसे आयोजन निश्चित रूप से नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

श्री बाली नेकार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया और सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *