काशीपुर, 12 जुलाई। अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार को काशीपुर में नगर कार्यकारिणी के गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने सर्वप्रथम संजय रुहेला एडवोकेट को राष्ट्रीय महामंत्री की शपथ दिलाई, फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप ब महापौर श्री दीपक वाली ने संयुक्त रूप से काशीपुर नगर एक नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट व उनकी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश प्रताप सिंह ने कहा कि समाज की उन्नति संगठन, शिक्षा और आपसी एकता से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय महासभा की काशीपुर कार्यकारिणी का गठन, संजय रूहेला बने नगर अध्यक्ष
इस अवसर पर संजय रुहेला (एडवोकेट) को काशीपुर नगर अध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही राजीव रूहेला को नगर सचिव, विशाल रुहेला को उपाध्यक्ष, अर्जुन रुहेला को उप सचिव, प्रेम रुहेला को कोषाध्यक्ष तथा मदन रुहेला को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। संरक्षकगण में प्रोफेसर राम बिहारी सिंह रुहेला, भास्कर रुहेला, अनिल रुहेला, राजेंद्र रुहेला एवं रोहतास रूहेला व कार्यकारिणी मेंबर सचिन रुहेला, राज रुहेला, अरविंद रुहेला,राजेश रुहेला, मनोज रुहेला,श्याम रूहेला,शंकर रुहेला, शिवम रूहेला,संजीव रुहेला आदि सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।


नव नियुक्त नगर अध्यक्ष संजय रुहेला (एडवोकेट) ने कहा संगठन द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। यह पद मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं समाज की एकता, युवाओं के मार्गदर्शन, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक उत्थान के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करूंगा।”

कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त नगर कार्यकारिणी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। अंत में समाज की एकता, संगठन और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

समाज सेवा व वकालत के क्षेत्र में विशेष उल्लेख के कार्य करने के लिए उमेश जोशी एडवोकेट और अध्यक्ष गिरजेश ख़ुल्बे सचिव यशवंत चौहान , शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट व पंकज माहेश्वरी एडवोकेट को सम्मानित किया गया अंत में बोलते हुए नवयुक्त अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने क्षत्रीय समाज के हित में कार्य करने के लिए अपने दायित्व ब संकल्पों को दोहराएं।





