June 22, 2026
IMG_COM_202606210730514030.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर/जसपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने हरिद्वार नगर निगम भूमि प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति केवल नारा नहीं, बल्कि धरातल पर दिखाई देने वाली वास्तविकता है।
डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली व्यक्ति या अधिकारी क्यों न हो, यदि वह भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम प्रकरण में हुई कार्रवाई प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल है।
उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों, नकल माफिया और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में भी सरकार ने कठोर कदम उठाकर जनता का विश्वास मजबूत किया है। डॉ. चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और जनता भी ऐसे निर्णयों का समर्थन कर रही है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *