June 16, 2026
IMG_COM_202606160619473630.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रामनगर:मानसून सीजन को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला समेत विभिन्न जोनों में पर्यटकों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा अगले पांच माह के लिए बंद कर दी गई है। सोमवार से गेस्ट हाउसों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अब कॉर्बेट में नाइट स्टे की व्यवस्था आगामी 15 नवंबर से दोबारा शुरू होगी।
कॉर्बेट प्रशासन के अनुसार, ढिकाला, बिजरानी, झिरना और ढेला जोन में 14 जून को रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे पर्यटक 15 जून को वापस लौट गए। अंतिम दिन पर्यटकों ने कैंटर सफारी के माध्यम से ढिकाला जोन का भ्रमण किया। इसके बाद ढिकाला जोन में पर्यटकों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई।
पार्क वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं और सफारी मार्ग क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि रात्रि विश्राम की सुविधा 15 नवंबर से पुनः शुरू की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि बिजरानी जोन को 30 जून से बंद किया जाएगा। हालांकि मानसून के दौरान ढेला, झिरना और गर्जिया जोन में जंगल सफारी जारी रहेगी। यदि अत्यधिक वर्षा होती है तो सुरक्षा कारणों से इन जोनों को भी अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *