June 16, 2026
IMG_COM_202606160614155090.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

रामनगर:रामनगर विकासखंड के पुछड़ी और शक्तिनगर क्षेत्र में सोमवार को एक लावारिस खच्चर ने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, खच्चर क्षेत्र में इधर-उधर घूम रहा था। इसी दौरान उसने अलग-अलग स्थानों पर मोहम्मद सलीम, अक्षय रावत निवासी पुछड़ी और केशर राम निवासी भरतपुरी पर हमला कर उन्हें काट लिया। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का उपचार चल रहा है।
एसडीएम ने बताया कि लावारिस पशुओं पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। ऐसे पशुओं को पकड़कर आबादी वाले क्षेत्रों से दूर छोड़े जाने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *