June 13, 2026
IMG-20260613-WA0006.jpg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन प्रहार के तहत एवं  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों/नशे पर सख्ती से अंकुश लगाने संबंधी आदेशों निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में कोतवाली काशीपुर पुलिस चैकिंग के दौरान बाजपुर रोड स्थित मून साइन कैफे हुक्का बार में हुक्का पीकर हुड़दंग काट रहे 21लोगों को मय संचालक के गिरफ्तार किया गया। संचालक आसिफ पुत्र शेर खान हुक्का बार चलाने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। मौके पर अवैध हुक्का बार के संचालक को अंतर्गत धारा 170 BNSS तथा हुक्का पीकर लोक अवदूषण फैला रहे व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही की गई।तथा अवैध हुक्का बार से संबंधित हुक्के आदि को कब्जे में लिया गया तथा उपजिला मजिस्ट्रेट महोदय को अलग से रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है। अवैध गतिविधियों तथा अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

      काशीपुर पुलिस का जनता को संदेश

      काशीपुर शहर में संचालित हुक्का बारों के कारण बच्चे एवं युवा वर्ग तेजी से धूम्रपान और नशे की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हुक्के को मनोरंजन का साधन समझकर शुरू करने वाले कई युवा धीरे-धीरे निकोटीन की लत के शिकार हो जाते हैं, जिससे भविष्य में स्मैक (हेरोइन) एवं अन्य घातक मादक पदार्थों के सेवन का खतरा बढ़ जाता है। यह न केवल उनके स्वास्थ्य, बल्कि उनके परिवार, शिक्षा, करियर एवं सामाजिक जीवन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है।
      काशीपुर पुलिस सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें, उन्हें नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध नशा संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
      “हुक्के की शुरुआत, नशे की ओर पहला कदम बन सकती है। अपने बच्चों को बचाइए, नशे के खिलाफ आवाज उठाइए।”

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *