June 13, 2026
IMG_COM_202606130848598190.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर:प्रभारी चौकी पैगा उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह मय हमराही पुलिस टीम वास्ते देखरेख शांति व्यवस्था चैकिंग करते हुए गुलड़िया रोड पर ग्राम अमरझंडा में खण्डरनुमा बाजार के पास चैकिंग कर रहे थे तो सामने से आ रही एक कार वाहन आर्टिका सफेद रंग को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक द्वारा एकदम अपने वाहन को मोड़कर सड़क से नीचे खंडहरनुमा प्लॉट की ओर भगाने पर शक होने पर कार में सवार दोनों व्यक्तियों को मय कार के मौके पर पकड़ लिया। दोनों व्यक्तियों की जामा तलाशी लेने पर दोनों व्यक्तियों के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर और एक-एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद और 75000/- रु0 बरामद हुए। बरामदा अवैध शस्त्रों के बारे में जानकारी करने पर दोनों ने बताया कि हम लोग उत्तराखंड घूमने आये थे और ये तमंचे हमने अपनी सेफ्टी के लिए रखे थे। उक्त दोनों व्यक्ति को उनके जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराकर हास्व कायदा हिरासत पुलिस लिया गया तथा थाना हाजा पर मु0एफआईआर न0 159/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *