सुदर्शन समाचार ब्यूरो


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के आदेश/निर्देश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में विक्रम सिंह राठौर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा आईआईएम होस्टल के पास कचनाल गुसाईं को जाने वाली सड़क से एक महिला निवासी खड़कपुर देवीपुरा कोतवाली आईटीआई ,उम्र 41 वर्ष को एक नीले रंग के कट्टे के अंदर 33 पाउच लगभग 10 ली0 अवैध कच्ची शराब के गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु0एफआईआर न0 154/26 धारा 60(1) पंजीकृत किया गया ।




