May 26, 2026
IMG_COM_202605251447512320.jpeg
सुदर्शन समाचार ब्यूरो

काशीपुर/हल्द्वानी। दैनिक जागरण के कुमाऊं संस्करण के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित विंटेज गार्डन में आयोजित विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ. अनिल कुमार सक्सेना को “जागरण रत्न सम्मान” से सम्मानित किया। डॉ. सक्सेना काशीपुर स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जीपर) के चेयरमेन हे

इस अवसर पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डॉ. ए.के. सक्सेना को यह सम्मान विज्ञान, शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. सक्सेना देश के जाने-माने वैज्ञानिक एवं मेडिसिनल केमिस्ट्री विशेषज्ञ हैं। उन्होंने क्वांटिटेटिव स्ट्रक्चर-एक्टिविटी रिलेशनशिप (QSAR) तथा कंप्यूटर एडेड ड्रग डिजाइन (CADD) के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (CDRI), लखनऊ में पूर्व मुख्य वैज्ञानिक रह चुके हैं तथा उन्हें शोध एवं अनुसंधान का 50 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है।

उनके नाम सैकड़ों शोध पत्र, पेटेंट और अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान दर्ज हैं। उन्होंने अनेक विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए भारत में आधुनिक औषधीय अनुसंधान को नई दिशा प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित डॉ. सक्सेना का नाम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में भी शामिल है।


वर्तमान में डॉ. सक्सेना Global Institute of Pharmaceuticals and Research (GIPER) काशीपुर के चेयरमैन हैं। विज्ञान और शोध के साथ-साथ वे आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कार्यक्रम में दैनिक जागरण के डायरेक्टर संदीप गुप्ता, प्रबंधक डॉ. राघवेंद्र चड्ढा, समाचार संपादक विजय यादव, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कैबिनेट मंत्री राम सिंह विधायक  शिव अरोरा, विधायक तिलक राज, काशीपुर मेयर दीपक बाली, रुद्रपुर महापौर विकास शर्मा, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वही सम्मान समारोह में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा, देश के प्रख्यात वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद् डॉ.ए. के. सक्सेना को “जागरण रत्न सम्मान” से सम्मानित किए जाने पर Global Institute of Pharmaceuticals and Research (GIPER) काशीपुर तथा के समस्त स्टाफ छात्र-छात्राओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *